रामांजली महाकाव्य और स्त्री-चिन्तन
DOI:
https://doi.org/10.56614/rjrz4076Abstract
निरंतर गतिशीलता समय का स्वभाव है, इसी गतिशीलता के कारण परिवर्तनशीलता भी समय का अनिवार्य गुण बन जाती है। यही गुण सहज रूप से सभी युगों का भी होता है। समय की इसी विशेषता के साथ जो तालमेल बिठा लेता है, अवश्य ही वह व्यक्ति कुछ विशेष कर जाता है। कुछ ऐसा ही विशेष करने का सार्थक प्रयास साहित्यकार डॉ. अनिल गहलौत ने किया है। डॉ. अनिल गहलौत, भारतीय जनमानस में सदियों से विराजित आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन-चरित को नवीन एवं मौलिक रूप से पुनः दर्शाने का महनीय कार्य अपनी महाकाव्यात्मक कृति 'रामांजलि' के माध्यम से करते हैं। जी, हाँ, महाकाव्यात्मक कृति। महाकाव्य जैसा सृजन-कार्य ऐसे लगता है, जैसे पिछली सदी के आरम्भिक दशकों तक ही सीमित रह गया। अत्यधिक तीव्र गति से दौड़ती इस सदी में जो जीवन शैली दिखाई दे रही हैं, उसमें जीवन की गति तो अत्यधिक तीव्र है ही, साथ ही कभी-कभी जीवन से ही भागते हुए इसे देखा जा सकता है। जीवन में स्थिरता का स्थान क्षणिकता ने ले लिया अथवा क्षणिकता ने स्थिरता को अपदस्थ कर दिया। ऐसे समय में 'रामांजलि' जैसे महाकाव्य के सृजन हेतु, सृजन-कर्ता दोहरे धन्यवाद का पात्र है।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 हिन्द खोज: अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी पत्रिका (HIND KHOJ: Antarrashtriya Hindi Patrika), ISSN: 3048-9873

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NoDerivatives 4.0 International License.

